किताब हमारी और आपकी सबसे अच्छी दोस्त है। यह हमें इतने फायदे देते हैं कि कहा ही नहीं जा सकता हैं। बहुत से व्यक्ति किताब पढ़ कर सफल हुए हैं इसमें कोई संदेह नहीं है इसका उदाहरण आप अपने आसपास में देख सकते हैं। किताब पढ़ने के फायदे के बारे में जानते हुए भी कुछ लोग टिप्पणी करते हैं पढ़ने से क्या होता है। आज की इस आर्टिकल में आप किताब पढ़ने के फायदे के बारे में पूरे विस्तार से जानेंगे।
किताब में ऐसी बातें, रहस्य छुपी हुई है जिसे पढ़कर आप अपने लाइफ में सब कुछ यानी जो कुछ चाहते हैं उसे अचीव कर सकते हैं। किताब पढ़ना अभी के समय में (पोस्ट लिखते समय) बोरिंग लगता है लेकिन जब आपकी आदत बन जाएगी तो यह सब कुछ अच्छा लगने लगेगा।
किताब पढ़ने के फायदे
आज से कई 100 वर्ष पहले जो भी घटनाएं घटी और भविष्य में क्या होने वाला है सब कुछ आपको किताबों में पढ़ने के लिए मिल जाएगा। आप के जितने भी समस्या, प्रश्न होंगे उन सभी का जवाब किताब में दे दिया गया है तो चलिए जानते हैं कि किताब पढ़ने के अचूक फायदे के बारे में।
- सोचने की क्षमता बढ़ती है
- पढ़ने की आदत अच्छी होती है
- सभी सवाल का जवाब पुस्तक में दिया होता है
- स्किल्स में वृद्धि होती है
- दूसरों से यह अलग बनाता है
सोचने की क्षमता बढ़ती हैं
किताब पढ़ने से सोचने की क्षमता बढ़ती है। साधारणतः जो व्यक्ति कुछ सोचता ही नहीं है बस जैसे चल रहा है वैसे ही चलने देता है उसमें सोचने की क्षमता का अभाव होता हैं। लेकिन जो व्यक्ति/छात्र किताब पढ़ते हैं उसमें सोचने की क्षमता अधिक होती है। किताब में ऐसे-ऐसे पैराग्राफ पढ़ने के लिए मिलते हैं जो दिमाग में जाकर हलचल उत्पन्न कर देते हैं और दिमाग सोचने को मजबूर हो जाता है।
अगर आप अपने आसपास के सक्सेसफुल लोगों को देखेंगे या फिर उनकी बायोग्राफी पढ़ेंगे तो उसने किताब को पढ़ना कॉमन होगा क्योंकि किताब में ऐसे- ऐसे रहस्य छुपे हुए हैं जिसे आप पढ़ कर अपने लाइफ में अप्लाई कर एक सक्सेसफुल इंसान बन सकते हैं तो किताब पढ़ने का सबसे पहला Benefits हैं सोचने की क्षमता में वृद्धि करना।
पढ़ने की आदत अच्छी होती हैं
अगर किसी व्यक्ति या फिर यूं कहा जाए तो आज अधिकतर लोगों को किताब पढ़ना काफी बोरिंग लगता है, लेकिन जब वह किसी सफल व्यक्ति का इंटरव्यू देखते हैं, बायोग्राफी पढ़ते हैं और सफल व्यक्ति अपने सफलता का राज बुक पढ़ना बताते हैं तो सफल होने के लिए जो व्यक्ति पुस्तक पढ़ना शुरू कर देते हैं वह भी उनके श्रेणी में आ जाता है।
लोगों को शुरुआती में बुक पढ़ने में मजा नहीं आएगा लेकिन रोज-रोज पढ़ेगे तो वह उनकी अच्छी आदत बन जाएगी। किताब पढ़ना अच्छी आदत है यह जानते हुए भी कोई फॉलो नहीं करता। जब आपको किताब पढ़ने का चस्का लग जाएगा तो यकीन मानिए आपकी आदत अच्छी हो जाएगी और आप सफलता के बहुत ही करीब आ पहुंचेंगे। यह तभी संभव है जब आप अपनी बातों को अपने लाइफ में या फिर काम में अप्लाई करेंगे। बिना एक्शन लिए कुछ रिजल्ट हासिल नहीं होने वाला है। किताब पढ़ने का यह दूसरा बेनिफिट्स हैं।
सभी सवाल का जवाब पुस्तक में दिया होता हैं
आज भी बहुत सवालों के जवाब किताब में दिए गए हैं परंतु लोगों को किताब पढ़ना पसंद नहीं है इसलिए वह सफल नहीं होते हैं। अगर कोई व्यक्ति सफल नहीं हो रहा है उसका कारण क्या है उसे जानना चाहता है तो ऐसे तमाम पुस्तक छपे हैं जो आपका कारण बता सकती है। पुस्तक पढ़ना काफी महत्वपूर्ण है। जिंदगी में लोग सफल क्यों होना चाहते हैं आपका जवाब होगा पैसा कमाने के लिए आपका जवाब बिल्कुल सही है। आज सारा खेल पैसे का तो ही है अगर आप सच में पैसा कमाना चाहते हैं तो ज्ञान होना जरूरी हैं। यह लाइन हमेशा याद रखे
“जितना अधिक आपकी Learning बढ़ेगी उतना ही अधिक Earning बढ़ेगी”
पैसे से संबंधित जानकारी के लिए यूट्यूब पर Tech Ck World चैनल को सब्सक्राइब करें। आप जिस भी फिल्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं उसमें जितने भी समस्या आपको आने वाली है उसका समाधान पुस्तक में दिया गया है। इसलिए आपको बुक पढ़ना चाहिए यह इसका तीसरा सबसे बड़ा फायदा हैं।
स्किल्स में वृद्धि होती हैं
अगर आप थोड़ा बहुत डांस कर पाते हैं और अच्छा करना चाहते हैं तो आपको डांस एकेडमी ज्वाइन करना चाहिए। ऐसे ही आप विद्यार्थी हैं और आप एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो पुस्तक पढ़ना बेहद जरूरी हैं। पुस्तक पढ़ने से आपकी Skills में वृद्धि होती हैं। आज जीवन में क्या करना चाहते हैं और उसे पूरा करने के लिए किस-किस Skills की आवश्यकता है आप उसे सिखें।
पुस्तक आप जितना अधिक पढ़ेगे। आपकी सोचने की क्षमता, दूसरों से अलग तथा एक नया ही पहचान आपका होगा। अपने Skills में वृद्धि करना चाहते हैं तो उससे संबंधित पुस्तक को पढ़े। पुस्तक पढ़ने के एक अहम फायदा हैं।
दूसरों से यह अलग बनाता हैं
इस संसार में सब कोई एक समान ही आता है बिना कुछ लिए, रोते हुए लेकिन कुछ समय बीतने के बाद कोई इंसान सक्सेसफुल हो जाता है और दूसरा वैसा का वैसा ही रह जाता है। कारण बस यही है दोनों की अपनी अपनी आदतें। मान लिजिए अभिषेक और रविराज दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं, दोनों का एक ही पोस्ट पर नौकरी है तथा सैलरी भी एक समान हैं।
अभिषेक को महीने के अंत में जो सैलरी मिलती है वह उसे पूरा खर्च कर देता है और रवि राज उसमें से कुछ पैसे सेविंग करता है और बाकी बचे हुए पैसे को खर्च कर देता है। अब अंतर आपके सामने बिल्कुल क्लियर है। रविराज कुछ समय बाद पहले से बेहतर होगा यह पुस्तक पढ़ने के फायदे हैं पुस्तक पढ़कर को कहां खर्च करना है और कहां नहीं जान गया था यही आदत उसको अभिषेक से अलग करता है।
पढ़ने से क्या होता हैं
आज भी बहुत से लोग कहते हैं पढ़ने से क्या होता हैं। यह बात उन्हीं लोगों के मन में आता है और वही बोलते भी है कि पढ़ने से कुछ नहीं होता है दरअसल उन्होंने कभी पुस्तक पढ़ख ही नहीं। पढ़ा भी तो सीरियसली नहीं। किताब तो सभी कोई पढ़ते हैं पर सफल वही होता हैं जो पुस्तक में लिखी हुई बातों को अप्लाई करता हैं। हमेशा पुस्तक पढ़ने वालों को क्या कहते हैं – किताब प्रेमी।
निष्कर्ष : किताब पढ़ने के फायदे के बारे में जान चुके हैं। अगर आप किताब नहीं पढ़ते हैं तो आज ही पढ़ना शुरू कर दे। पहले शुरू करें आदत अपने आप बन जाएगी। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो नीचे कमेंट करें और इस पोस्ट को शेयर करें।
इसे भी पढ़े – परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें 05 टिप्स
wow amezing line
Thanks Deepika Nagar Ji .