पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाले घटक

पर्यावरण की गहन जांच करने से पहले उद्यमी या साहसी को बहुत सारी बातों पर ध्यान देना चाहिए जो पर्यावरण को प्रभावित करते हैं। आज के इस पोस्ट में आप पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाले घटक के बारे में जानेंगे।

जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि पर्यावरण का सूक्ष्म अध्ययन यानि कि सूक्ष्म गहन जांच क्यों आवश्यक है।

पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाले घटक या कारक

पर्यावरणीय सूक्ष्म  जांच को प्रभावित करने वाले घटक या तत्व निम्नलिखित हैं-
1. आर्थिक घटक
2. सामाजिक घटक
3. राजनीतिक घटक
4. कानूनी घटक
5. ग्राहक घटक

1. आर्थिक घटक – ऐसे तो प्रत्येक घटक पर्यावरण को किसी ना किसी तरह से प्रभावित करते हैं किंतु उद्योग व्यवसाय पर आर्थिक घटक का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए कि उद्योग व्यापार स्वयं एक आर्थिक क्रिया होता हैं। इसलिए पर्यावरण का सूक्षम जांच करते समय इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।आर्थिक घटक को अंग्रेजी में Economic Factors कहते हैं।

2. सामाजिक घटक – सामाजिक घटक जैसे समाज में शिक्षा का स्तर, जनसंख्या का आकार, रीती- रिवाज, परंपराएं, लोगों की रूचि, फैशन, शहरीकरण, जीवनयापन के तौर तरीके, लोगों की आय का स्तर आदि से पर्यावरण प्रभावित होता हैं। एक उद्यमी या साहसी को अपने Strategy इन घटकों को ध्यान में रखते हुए बनाने चाहिए। इसे अंग्रेजी में Social Factors के नाम से जानते हैं।

3. राजनीतिक घटक – राजनीतिक परिवर्तन के कारण पर्यावरण और व्यवसाय दोनों पर काफी असर पड़ता हैं। व्यवसाय और राजनीतिक में घनिष्ठ संबंध है। सरकार समय-समय पर नीति निर्धारित करती है। उद्यमी या साहसी को इस सीमा के अंदर रहकर ही व्यवसाय का संचालन करना होता है। अतः पर्यावरण का सूक्ष्म जांच करते समय इस पहलू पर ध्यान देना चाहिए। इस Factor को Poltical Factors कहा जाता हैं।

4. कानूनी घटक – पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाले घटक में कानूनी घटक की अहम भूमिका होती है। इसे वैधानिक घटक के नाम से भी जानते हैं। सरकार उद्योग एवं व्यवसाय को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर कानून बनाती हैं और इससे व्यवसायिक वातावरण प्रभावित होता हैं। इसे अंग्रेजी में Legal Factors कहते हैं।

5. ग्राहक घटक – ग्राहक बाजार का किंग होता है इसकी संतुष्टि और असंतुष्टि पर ही व्यापार का सफलता और असफलता निर्भर करता हैं। ग्राहक व्यापार के विकास और विनाश की कुंजी है। ग्राहक पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाला एक अहम घटक होता है। इसलिए उद्यमी के लिए यह आवश्यक है कि वह ग्राहक के संतुष्टि का पूरा- पूरा ध्यान रखें। यह Customers Factors हैं।

उपर्युक्त सभी दिए गए बिंदु पर्यावरण सूक्ष्म जांच को प्रभावित करने वाले मुख्य घटक हैं।

पर्यावरणीय सूक्ष्म जांच करना क्यों आवश्यक हैं

एक व्यक्ति या उद्यमी द्वारा पर्यावरण का गहन जांच काफी लाभदायक होता है। उद्यमी जितना अधिक गहराई से वातावरण को देखेगा,जांचेगा, परखेगा  उसको उतने ही सटीक और भविष्य में अधिक लाभ प्राप्त होने वाले अवसर का पता चलेगा। यह तभी संभव है जब उद्यमी पर्यावरण का सूक्ष्म जांच करें । इसके लिए किसी व्यक्ति या फिर उद्यमी को विवेक, बुद्धिमान व प्रयासरत होना चाहिए। तभी जाकर वह पर्यावरण का सूक्ष्म जांच कर पाएगा।

Commerce hindi में डॉट इन के माध्यम से मेरा प्रयास हैं कि आपको आसान से आसान शब्दों में बताऊं। यह Post आपके लिए हेल्पफुल साबित हुआ तो अपना एक Feedback दें। इस Website के बारे में अधिक से अधिक Student को बताएं।