जिन छात्रों का प्रैक्टिकल परीक्षा है उन सभी छात्रों के लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा भी काफी मायने रखता है परसेंटेज लाने में तो इस पोस्ट में प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी कैसे करें, सिलेबस क्या है तथा एग्जाम कैसे होता है। चाहे आप दसवीं बोर्ड के छात्रों हो या फिर 12वी संपूर्ण जानकारी दी गई हैं।
प्रैक्टिकल एग्जाम कैसे होता हैं?
यह एग्जाम सभी स्कूल कॉलेज में अलग-अलग तरीके से लिया जाता है लेकिन लगभग कॉलेज, स्कूल में यह सिलेबस कामन होता हैं। जो निचे दिए गए हैं-
- छात्रों को जिस विषय का प्रैक्टिकल देना होता है उनको उससे संबंधित प्रोजेक्ट मिलते हैं।
- छात्रों को प्रोजेक्ट तैयार करके विद्यालय में एक निश्चित समय पर सबमिट करना होता हैं।
- प्रैक्टिकल एग्जाम लिखित और मौखिक दोनों में लिया जाता है।
प्रैक्टिकल एग्जाम का सिलेबस क्या हैं?
जिस तरह से मैथ,साइंस, हिंदी तथा संस्कृत विषय का सिलेबस होता है। परीक्षा में किस चैप्टर से प्रश्न पूछे जाएंगे उसका उल्लेख होता है ठीक वैसे ही प्रैक्टिकल एग्जाम का भी अपना सिलेबस होता है। यह सिलेबस प्रत्येक राज्य, विद्यालय के लिए अलग-अलग होता है लेकिन कुछ कॉमन बातें होती हैं जिससे ऊपर बताया गया है ।
उदाहरण के रूप में बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम का सिलेबस जानते हैं-
1. यदि आप दसवीं क्लास में है और आपको प्रैक्टिकल एग्जाम का सिलेबस जानना है तो सबसे पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि कौन-कौन से विषय में प्रैक्टिकल एग्जाम देने होते हैं।
हिंदी, गणित, संस्कृत, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान । सामाजिक विज्ञान, विज्ञान में प्रैक्टिकल एग्जाम देने होते हैं। सामाजिक विज्ञान में 20 अंक का, विज्ञान में भी 20 अंक का होता हैं बाकी सारे विषय 100 अंक के होते हैं।
- Hindi – 100 Marks
- Math – 100 Marks
- Sanskrit – 100 Marks
- Science – 100 Marks (80 Written + 20 Practical)
- Social Science – 100 Marks (80 Written + 20 Practical)
- English – 100 Marks ( अंग्रेजी विषय का नंबर नहीं जुड़ता है लेकिन परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य हैं। )
2. 10+2 ( Intermediate )
में यदि आपने वाणिज्य (Commerce) विषय का चुनाव किया है तो इसमें भी दसवीं क्लास के भांति सबसे पहले आपको सारे विषय का नाम ज्ञात होना चाहिए। यह तरीका विज्ञान, कला दोनों सेक्टर में लागू होता हैं।
Class 12 मे वाणिज्य (Commerce) विषय का नाम
Accountancy – 100 Marks
Business Studies – 100 Marks
Entrepreneurship / Economics – 100 Marks ( 70 Written + 30 Practical )
Hindi – 100
English – 100
नोट :- पहले हिंदी 50 / 100 अंक का होता था व अंग्रेजी भी लेकिन पैटर्न बदलने के बाद यह दोनों विषय 100 अंक का हो गया हैं।
पुराने पैटर्न के अनुसार – आपको Confusion न हो समझा दे रहा हूं कि अगर हिंदी 50 नंबर का लेंगे तो इंग्लिश 150 का होगा तथा हिंदी 100 अंक का लेंगे तो इंग्लिश 50 अंक का होगा।
प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारी कैसे
ऊपर की पोस्ट पढ़ने के बाद आपको बेसिक जानकारी ज्ञात हो गया होगा। अब सबसे बड़ा मुख्य बिंदु है प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारी कैसे करें। इसके लिए आपको नीचे कुछ चरण दिए गए हैं जिसे पढ़कर आप अप्लाई करेंगे तो अवश्य ही लाभ होगा –
- सबसे पहले आप निश्चित करें यानी कि आपको किस वर्ग के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम देना है जैसे 10वीं, 12वीं या फिर ग्रेजुएशन आदि।
- वर्ग क्लियर और कंफर्म होने के बाद उस विषय का चुनाव करें जिसमें प्रैक्टिकल एग्जाम देना होता हैं।
- तीसरे चरण में सिलेबस जानें। सिलेबस पता करने के लिए स्कूल, अपने दोस्तों का मदद ले सकते हैं।
- सिलेबस जानने के बाद आपको क्या करना है यह पता हो जाएगा। प्रोजेक्ट वर्क के लिए अपने नजदीक के दुकान से प्रैक्टिकल बुक और नोटबुक खरीद लें।
- अंत में उस नोटबुक पर प्रोजेक्ट वर्क करें तथा उसे विद्यालय में जाकर सबमिट कर दें।
नोट : – प्रैक्टिकल एग्जाम में केवल प्रोजेक्ट तैयार करना ही नहीं होता है इसमें मौखिक टेस्ट भी लिया जाता है। इसके लिए आप जिस विषय का प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट वर्क बनाए हैं उसकी तैयारी काफी अच्छे से कर ले।
निष्कर्ष:- आशा करता हूं कि आपको प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारी कैसे करना है उससे संबंधित यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हुआ होगा। यह पोस्ट आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करें।
इन्हें भी पढ़ें महत्वपूर्ण हैं –पढ़ना क्यों जरूरी है?
Sir , commerce me kon kon se subject me practical Ka exam hota
eps