संयुक्त साहस खाता

आपने अवश्य ही संयुक्त साहस खाते के बारे में सुना होगा इसे Joint Venture Account के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा खाता होता है जिसे दो या दो से अधिक व्यक्तियों के द्वारा स्थापित किया जाता हैं। इसमें जो व्यक्ति शामिल होते हैं उन्हें Co- Venture के नाम से जानते हैं। वहीं दूसरी ओर Partnership Business में शामिल होने वाले व्यक्ति क़ साझेदार कहा जाता हैं। संयुक्त साहस और साझेदारी में निम्नलिखित अंतर होते हैं। इसके लिए आप यह नीचे का Article पढ़ सकते हैं।

संयुक्त साहस खाता क्या होता हैं?

संयुक्त साहस खाते को समझने से पहले आपको यह समझना होगा कि संयुक्त साहस क्या होता है। संयुक्त साहस से आशय ‘किसी निश्चित उद्देश्य तथा निश्चित समय के लिए किया जाने वाला कार्य से होता है। जब उस उद्देश्य की प्राप्ति हो जाती हैं तो यह समाप्त हो जाता है। इस प्रकार से

जब दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी निश्चित उद्देश्य को पूरा करने के लिए शामिल होते हैं “संयुक्त साहस” कहलाता हैं।

जो व्यक्ति शामिल होते हैं उसे सह-साहसी (Co- Venture) कहा जाता हैं। प्रत्येक सह-साहसी इस प्रकार के व्यापारर में एक निश्चित राशि इन्वेस्ट करते हैं और उनसे होने वाला लाभ-हानि का बंटवारा एक निश्चित अनुपात में किया जाता है यदि कोई समझौता नहीं किया गया हो या समझौता के अभाव के स्थिति में लाभ हानि का विभाजन बराबर -बराबर हिस्सों में किया जाता हैं।

कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त साहस की परिभाषाएं कार्टर के शब्दों में- संयुक्त साहस बिना फर्म के नाम की साझेदारी होती है जिसमें दो या दो से अधिक व्यक्ति एक निश्चित अनुपात में राशि इन्वेस्ट करने व निश्चित अनुपात में लाभ-हानि का बंटवारा करने को साहस होते हैं।

बाटलीबाय के शब्दों मेंं – संयुक्त साहस व्यवहारिक रूप में दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच एक साझेदारी है जो दव्यापार के एक भाग या एक विशेष कार्य तक सीमित रहती हैं। संयुक्त साहस इन रूपों में से किसी भी रूप में हो सकता है- माल का चालान पर भेजना, शेयरों में सट्टा करना तथा एक नए उद्यम के शेयरों एवं ऋणपत्रों का अभियोग करना।

संयुक्त साहस में सह-साहसी द्वारा लाभ हानि का बंटवारा तथा सही हिसाब- किताब रखने के लिए जो खाता खोला जाता है वही ‘संयुक्त साहस खाता‘ कहलाता है।

संयुक्त साहस की विशेषताएं 

इसकी विशेषता निम्नलिखित हैं। जो इस प्रकार से नीचे दिए गए हैं-
1. संयुक्त साहस अस्थायी सह- साहसी होता हैं।
2. यह किसी विशेष कार्य को करने के लिए किया जाता हैं।
3. इसकी स्थापना दो या दो से अधिक व्यक्तियों, कम्पनियों तथा अन्य संस्थाओं के बीच अनुबंध द्वारा होता हैं।
4. इसमें फर्म का नाम तथा पंजीयन का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।
5. यह किसी भी व्यवसाय के लिए किया जा सकता हैं।

संयुक्त साहस की स्थापना किन-किन कार्यों में होता हैं?

  • भवन का ठेके पर निर्माण करने हेतु
  • संपत्तियों के क्रय विक्रय करने में
  • माल के चालान में
  • शेयरों और ऋणपत्रों के अभिगोपन हेतु

मेमोरेंडम संयुक्त साहस खाता पर टिप्पणी लिखें

यह एक विधि होता हैं जिसमें संयुक्त साहस के लेन-देनों का लेखा हर एक Co-Venture की पुस्तकों में करना होता हैं।इस विधि में प्रत्येक सह-साहसी अपनी पुस्तकों में केवल अपने द्वारा किये गए सौदों का लेखा करते हैं। लाभ-हानि के लिए खोला जाता हैं। जिसमें Joint Venture Memorandum Account या Memorandum Joint Venture Account होता हैं।

मेमोरेंडम संयुक्त साहस खाता- हर एक सह-साहसी अपनी-अपनी पुस्तकों में Joint Venture Memorandum Account खोलते हैं। इसमें हर एक सह-साहसी द्वारा किये गए खर्चों को Debit Side में लिखा जाता हैं और सह-साहसी द्वारा प्राप्त पैसे जो केवल संयुक्त साहस से सम्बंधित होता हैं Credit Side में लिखा जाता हैं। दोनों Side का अन्तर निकाला जाता हैं जो संयुक्त साहस का लाभ-हानि होता हैं।

इसे भी पढ़े

निष्कर्ष –

अब आप संयुक्त साहस खाते के बारे में बहुत ही आसान शब्दो में जान गए होंगे । यह पोस्ट आपको कैसा लगा मुझे बताये ।