पढ़ने का सही समय क्या हैं

ऐसे तो पढ़ने का कोई निश्चित समय नहीं होता है आप चाहे तो दिन में, सुबह के समय, दोपहर के समय या फिर शाम के समय पढ़ सकते हैं। यहां तक कि रात में भी। सभी समय अपने-अपने जगह पर सही है सभी के अपने-अपने फायदे हैं। अब आप सोच रहे हैं कि आखिर पढ़ने का सही समय क्या हैं, 1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए, रात में पढ़ने के फायदे आदि इन सभी बातों का जवाब और अन्य बातें इस आर्टिकल में चर्चा की गई है।

पढ़ने का सही समय क्या हैं?

सामान्य अर्थ में बात करें तो हमारा शरीर प्रकृति के अनुसार कार्य करता है। प्रकृति के अनुसार दिन कार्य करने के लिए और रात विश्राम (सोने) के लिए होता हैं। हम या आप प्रकृति के खिलाफ नहीं जा सकते हैं और चले भी जाते हैं तो उसका परिणाम अच्छा नहीं मिलता है उदाहरण के माध्यम से समझते हैं-

उदाहरण – जब आप किसी काम को देर रात तक करते हैं तो सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं जिस कारण से आप जो सुबह काम करने वाले होते हैं वह आपका काम समय से नहीं उठ पाने के कारण छूट जाता है।

अब आपके मन में कई तरह के सवाल आ रहे होंगे जैसे कि ‘मैं रात को ही पढ़ना पसंद करता हूं’ , सुबह जल्दी उठने की आदत नहीं है मेरी आदि। अधिक समय न लेते हुए चलिए आपको बताता हूं पढ़ने के लिए सही समय कौन सा हैं। पढ़ने का सही समय है दिन (भोर) का हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक समझते हैं।

पढ़ने के लिए सही समय कौन सा हैं?

अब इसमें कोई समझने वाली बात नहीं है कि पढ़ने के लिए दिन का समय (भोर) कितना महत्वपूर्ण होता हैं। सुबह 4:00 से 6:00 बजे (लगभग) तक के समय को ब्रह्म मुहूर्त समय कहा जाता है यह समय इतना पवित्र माना गया है कि इसके बीच में आप जो काम करना चाहे उसे 100% कर पाएंगे।

सुबह के समय यानी भोर में शांति का माहौल बना रहता है, दिमाग पर कंट्रोल होता है, कोई अन्य बातें याद नहीं आता है, शरीर पूरा ऊर्जा से भरा होता है इस माहौल में पढ़ने से फोकस बना रहता है। परिणाम स्वरूप सारे क्वेश्चन आंसर जल्दी समझ में आ जाते हैं और याद भी हो जाते हैं।

भोर में उठकर पढ़ने के लाभ

अगर आप भोर में उठकर पढ़ाई करते हैं तो आपकी तैयारी अन्य छात्रों की तुलना में काफी अधिक प्रभावशाली व अच्छा होगा। भोर में आपके सारे दोस्त सो रहे होते हैं और आपको डिस्टर्ब करने वाला भी कोई नहीं होता है।
भोर (सुबह) में उठकर पढ़ने से कई तरह के लाभ/फायदे होते हैं जो नीचे की पंक्ति में कुछ इस प्रकार से दिया गया हैं –

  • भोर के समय को ब्रह्म मुहूर्त समय माना जाता हैं।
  • शांति का माहौल बना रहता हैं।
  • शांति होने से एकाग्रता का जन्म होता है जिससे फोकस बना रहता हैं।
  • शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता हैं।
  • सुबह (भोर) में पढ़ने के फायदे और अधिक जानें

1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए

अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल बना रहता है 1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए तो इसका जवाब आपको इस पोस्ट में मिल जाएगा। पढ़ने का कोई सीमा नहीं है लेकिन विज्ञान के दृष्टिकोण से एक समय निश्चित किया गया हैं। विज्ञान के अनुसार अगर हम लगातार पढ़ते रहेंगे तो हमारा शरीर थक जाएगा और हम जो याद कर रहे हैं वह भी नहीं याद हो पाएगा।
पढ़ने से अधिक सोना जरूरी है। सही समय पर सोना और जागना सेहत के लिए लाभदायक तो होता ही है साथ ही यह हमारे स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है।

1 दिन में कितने घंटे पढ़ना चाहिए इसका जवाब प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग हो सकता है विद्यार्थी को 1 दिन में 6 से 8 घंटे तो पढ़ना ही चाहिए। पहले हार्ड वर्क पर ज्यादा जोर दिया जाता था लेकिन आज आप स्मार्ट तरीके से स्टडी करके अपने समय को बचा सकते हैं और बाकी जो समय बचता हैं उसको प्रैक्टिस करने पर लगा सकते हैं।

क्या रात में पढ़ना सही हैं?

उपरोक्त आर्टिकल में भोर के समय में पढ़ना काफी लाभदायक माना गया है लेकिन बहुत से वैसे छात्र होते हैं जिन्हें भोर में जगना अच्छा नहीं लगता है या फिर उनकी आदत ही नहीं है। वैसे विद्यार्थी रात में पढ़ना उचित समझते हैं रात में पढ़ना सही है। वैसे विद्यार्थी के लिए जो सुबह में नहीं जग पाते हैं।

(ध्यान दें- अगर आप रात में पढ़कर बोर्ड परीक्षा में 80% मार्क्स ला पाते हैं तो अच्छा हैं, लेकिन यही तैयारी आप सुबह में करते तो 90% + मार्क्स ला पाते।)

रात में पढ़ने के फायदे

हर एक सिक्के के दो पहलू होता है ‘हेड’ और ‘टेल’ । वैसे ही अगर किसी चीज या Topic का लाभ है तो उसकी कुछ नुकशान भी होते हैं चलिए जानते हैं रात में पढ़ने के फायदे

  • कैलकुलेशन वाला विषय जैसे – गणित
  • होमवर्क पूरा करना
  • प्रेक्टिस करना
  • ऑनलाइन माध्यम से पढ़ना आदि।

निष्कर्ष :- इस आर्टिकल में पढ़ने का सही समय क्या है उसे विस्तार पूर्वक बताया गया है जिसे आप जान चुके हैं अब आप इसे अपने स्टडी में अप्लाई करें और एग्जाम में अधिक मार्क्स लाएं । इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करें और नीचे अपना एक प्यारा सा फीडबैक दें।

पढ़ाई करते हुए नींद क्यों आती हैं?