पढ़ाई में मन कैसे लगाएं

Share

दोस्तों नौकरी सबको चाहिए पर उसके लिए पढ़ाई कोई नहीं करना चाहता है। इस पोस्ट में पढ़ाई में मन कैसे लगाएं तथा पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए सभी जानकारी सरल शब्दों में दी गई है।

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र

ऐसे तो किसी चीज में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई मंत्र नहीं होता है अगर होता तो आज सभी व्यक्ति उस मंत्र के जाप करके सक्सेस प्राप्त कर लिए होते हैं। पढ़ाई में मन कैसे लगाएं 5 प्रभावशाली मंत्र/तरीके

  1. जीवन में एक AIM का होना
  2. कुछ बड़ा करना
  3. इस चीज से मेरी जिंदगी बदल सकती है
  4. दूसरों की मदद करना
  5. दोस्तों के साथ पढ़ना

जीवन में एक AIM का होना

जिंदगी में किसी व्यक्ति का कोई AIM नहीं है तो उसकी जिंदगी बेकार है। पढ़ाई में मन आपका तभी लगेगा जब आपका कोई निश्चित AIM होगा। यह छोटा हो या फिर बड़ा पर होना चाहिए।

कुछ बड़ा करना

बहुत से छात्र के साथ ऐसा होता है कि उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है, हो सकता है आपका भी। पढ़ाई में मन कैसे लगाएं पहला मंत्र में AIM का निर्धारण कर लें। आप ऐसा सोचे कि आपको कुछ बड़ा करना है उसके लिए पढ़ना जरूरी है। यह बात अपने मन से कभी ना निकलने दे।

इस चीज से मेरी जिंदगी बदल सकती है

पढ़ाई एक ऐसा माध्यम हैं जिससे भविष्य बन सकता है और बिगड़ भी सकता है। आप कहेंगे कि पढ़ाई से कैसे भविष्य बिगाड़ सकता है। जैसे मोबाइल फोन को चलाने से। एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। जिंदगी में जो कुछ हासिल करना चाहते हैं सब संभव है। इसके लिए Hard Work, Smart Work व पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा तभी आप जीवन के पहिए में घूम पाएंगे।

कहते हैं ना जीवन तो सभी जीते हैं पर कुछ लोग डर-डर के, गरीबी में और ऐशो आराम में। निश्चित आपको करना है आप किस तरह के Life जीना चाहते हैं। इसके लिए पढ़ाई जरूरी है।

दूसरों की मदद करना

समाज की सेवा करना एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। शिक्षित व्यक्ति ही दूसरों की मदद कर सकता है। इस कार्य को करने के लिए पढ़ना पड़ेगा। यू कहे तो आप इन सभी Point को जिंदगी में उतार लें और आज से ही बहाना बनाना छोड़ दें। पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।

दोस्तों के साथ पढ़ना

पढ़ाई में मन लगाने का सबसे प्रभावशाली तरीका Group Study हैं। यहां पर एक ऐसा माहौल होता है जिसमें Entertainment के साथ पढ़ाई होती है। एक दिमाग के ज्ञान से बेहतर है अधिक दिमाग से ज्ञान को हासिल करना।

 

⇒ मेरे अच्छे पाठक , पढ़ाई में मन कैसे लगाएं इस पोस्ट में दी हुई सभी जानकारी Useful है । आप इस टेक्निक का इस्तेमाल अवश्य करे । यह पोस्ट कैसा लगा अपना एक Feedback  दे ।

यह भी पढ़िए –

 

1 thought on “पढ़ाई में मन कैसे लगाएं”

Leave a Comment