उद्यमी के लिए पर्यावरण का क्या महत्व हैं

Share

जिस प्रकार से एक मछली के लिए जल का महत्व है जिसके बिना मछली का जीवन संभव नहीं है। ठीक वैसे ही एक उद्यमी के लिए पर्यावरण का महत्व हैं।आज के इस पोस्ट में आप एक उद्यमी के लिए पर्यावरण का क्या महत्व है उसके बारे में जानेंगे।

सबसे पहले मैं आपको उद्यमी क्या होता है उसके बारे में बताना चाहूंगा। उद्यमी या साहसी एक ऐसा व्यक्ति होता है जो हमेशा कुछ नया की तलाश में रहते हैं और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आप यह नीचे का पोस्ट पढ़ें।

एक उद्यमी के लिए पर्यावरण का क्या महत्व हैं

उद्यमी या साहसी एक समाज का हिस्सा होते हैं। उद्यमी जिस माहौल या परिवेश में रहता हैं उसे उसी में अपना व्यवसाय स्थापित करना होता हैं तथा उसके व्यवसाय पर पर्यावरण का प्रभाव पड़ता हैं। इसके साथ ही उद्यमी को इसी वातावरण में अपने लिए अवसर खोजना होता हैं। अतः पर्यावरण की जानकारी उद्यमी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके महत्व को निम्नलिखित रूपों में स्पष्ट किया जा सकता हैं। जो इस प्रकार से दिए गए हैं-

1. अवसर की खोज करने में
2. अस्तित्व बनाए रखने में
3. सफलता प्राप्त करने में
4. स्वयं को सामायोजित करने में
5. पर्यावरण की सुरक्षा

 

1. अवसर की खोज करने में – अवसर खुले वातावरण में चारों तरह घूमता-रहता हैं। लाभदायक अवसर की खोज करने में पर्यावरण का अध्ययन एक उद्यमी के लिए आवश्यक होता हैं। यह उद्यमी के लिए पर्यावरण का पहला मह्त्व होता हैं।

2. अस्तित्व बनाए रखने में – बदलती हुई परिस्थिति में उद्यमी को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए पर्यावरण के प्रत्येक गतिविधियों पर ध्यान रखना आवश्यक होता हैं।यह उद्यमी के लिए पर्यावरण का दूसरा मह्त्व होता हैं।

3. सफलता प्राप्त करने में – आज सफलता कौन व्यक्ति पाना नहीं चाहता हैं। ठीक वैसे ही साहसी भी सफलता को पाना चाहता हैं। इसके लिए साहसी को अपना अस्तित्व बचाते हुए पर्यावरण का बारीक Study किया जाता हैं।यह उद्यमी के लिए पर्यावरण का तिसरा मह्त्व होता हैं।

4. स्वयं को सामायोजित करने में – वातावरण में रोज बदवाल होते रहते हैं। इसके लिए साहसी को पर्यावरण के अनुसार स्वयं को बदलना होता हैं। तभी जाकर वह लाभ ले सकता हैं। इसके लिए पर्यावरण का बारीक अध्ययन आवश्यक हैं। यह उद्यमी के लिए पर्यावरण का चौथा अहम् मह्त्व होता हैं।

5. पर्यावरण की सुरक्षा – एक उद्यमी के लिए पर्यावरण की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण बिन्दु हैं। चूंकि उद्यमी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग होता हैं। उसे इसी वातावरण को समझ परखकर अपना व्यवसाय करना होता हैं तथा उससे जो लाभ कमाता हैं अपना जीवन व्यतीत करता हैं। इस प्रकार से कहा जाए तो उद्यमी के लिए पर्यावरण का सुरक्षा एक महत्वपूर्ण कर्तव्य हैं।

 

उम्मीद है की आपके सारे dout क्लियर हो गए होंगे । उद्यमी के लिए पर्यावरण का क्या महत्व हैं इस सम्बन्ध में । यह पोस्ट आपके लिए कितना helpful रहा । आप मुझे comment करके जरूर बताये । मेरा प्रयास है की आपको कॉमर्स स्ट्रीम के लगभग सभी सब्जेक्ट को आसान से आसान शब्दों में बताऊ ।

 

 

 

Leave a Comment