इस पोस्ट में आप Goodwill Objective Question 2022 बिहार बोर्ड सममिति में पूछे जाने वाले प्रशन यानि की ऑब्जेक्टिव को देखेंगे । Chapter -3 Goodwill Objective Question 2022
1. ख्याति एक……….. संपत्ति हैं?
A. मूर्त संपत्ति
B. अमूर्त संपत्ति
C. चालू सम्पत्ति
D. सभी
उत्तर – B
2. ख्याति से क्या आशय हैं?
A. व्यवसाय की प्रसिद्धि
B. अच्छे नाम
C. प्रतिष्ठा
D. सभी
उत्तर – D
3. ख्याति व्यवसाय की किस क्षमता का प्रदर्शन करती हैं?
A. चालू
B. देनदार
C. लाभार्जन
D. हानि
उत्तर – C
4. ख्याति संबंधों तथा प्रसिद्धि से होने वाला लाभ हैं? यह कथन किसका हैं –
A. लॉर्ड लिण्डले
B. हेनरी फेयोल
C. लॉर्ड एलडन
D. कोहलर
उत्तर – A
5. ख्याति संस्था के प्रत्याशी अधिलाभों का वर्तमान मूल्य हैं? यह कथन है –
A. पैगलर
B. मोरिशे
C. हेनरी
D. स्पाइसर
उत्तर – B
6. अधिलाभ का अर्थ हैं?
A. सामान्य लाभ से कम
B. सामान्य लाभ से अधिक
C. औसत लाभ
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
7. एक संपत्ति जो कृत्रिम नहीं है परंतु अमूर्त प्रकृति की हैं? जिसका वसूली मूल्य होता हैं-
A. मशीनरी
B. भवन
C. फर्नीचर
D. ख्याति
उत्तर – D
8. एक व्यवसाय में विनियोजित पूंजी ₹1,50,000 हैं।लाभ ₹50,000 और लाभ की सामान्य दर 20% हैं। पूंजीकरण विधि से ख्याति की राशि क्या होगी।
A. 2,00,000
B. 3,00,000
C. 1,00,000
D. 1,50,000
उत्तर – C
9. ख्याति हैं –
A. चालू संपत्ति
B. अदृश्य संपत्ति
C. मूर्त संपत्ति
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
10. वास्तविक विनियोजित पूंजी का सुत्र क्या हैं?
A. कुल संपत्ति – दायित्व
B. कुल दायित्व – संपत्ति
C. कुल संपत्ति + दायित्व
D. चालू संपत्ति – चालू दायित्व
उत्तर – A
11. ख्याति के मूल्यांकन की कितनी विधियां हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 6
उत्तर – B
12. निम्नलिखित में से कौन ख्याति के मूल्यांकन की विधि हैं?
A. औसत लाभ विधि
B. अधिलाभ विधि
C. पूंजीकरण विधि
D. इनमें से सभी
उत्तर – D
Goodwill Objective Question 2022
13. औसत लाभ विधि के कितने भेद होते हैं?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8
उत्तर – A (Simple Average and weighted Average)
14. ख्याति के मूल्यांकन की आवश्यकता क्यों पड़ती हैं?
A. जब व्यवसाय को बेचा जा रहा हो
B. जब कोई साझेदार अवकाश ग्रहण कर रहा हो
C. नए साझेदार के प्रवेश पर
D. उपरोक्त सभी
उत्तर – D
15. किसी साझेदार की मृत्यु होने की दशा में ख्याति का मूल्यांकन किया जाएगा-
A. हां
B. नहीं
C. आवश्यक नहीं
D. अनावश्यक
उत्तर – A
16. किसी व्यवसाय के पिछले 5 वर्षों में अर्जित लाभ इस प्रकार से ₹12,000 ₹13,000 ₹14,000 ₹18,000और ₹2,000 हानि। ख्याति का मूल्य ज्ञात करें पिछले 5 वर्षों के औसत लाभ के दुगुना पर हों।
A. ₹55,000
B. ₹11,000
C. ₹22,000
D. ₹11,400
उत्तर – C
17. औसत लाभ का सुत्र क्या हैं?
A. कुल लाभ /वर्षों की संख्या
B. वर्षों की संख्या /कुल लाभ
C. चालू लाभ – कुल लाभ
D. None
उत्तर – A
18. अधिलाभ का सुत्र क्या हैं?
A. वास्तविक लाभ – सामान्य लाभ
B. वास्तविक लाभ + सामान्य लाभ
C. कुल लाभ /वर्षों की संख्या
D. None
उत्तर – A
19. ख्याति के किस विधि में सामान्य लाभ की गणना नहीं की जाती हैं?
A. Super Profit Method
B. Average Profit Method
C. Capitalization Profit Method
D. All
उत्तर – B
20. एक फर्म का औसत लाभ ₹12,000 है। फर्म की पूंजी ₹80,000 है और इस व्यवसाय पर 10% की आय अपेक्षित हैं पूंजीकरण विधि से ख्याति का मूल्य क्या होगा।
A. 40,000
B. 1,20,000
C. 80,000
D. 2,00,000
उत्तर – A
21. पिछले वर्ष किसी व्यवसाय ने ₹1,00,000 का औसत लाभ अर्जित किया। ख्याति की गणना पूंजीकरण विधि से करें यदि व्यवसाय की संपत्तियां ₹10,00,000 और बाहरी दायित्व ₹1,80,000 है सामान्य प्रतिफल की दर 10% हैं?
A. ₹8,20,000
B. ₹ 82,000
C. ₹ 1,80,000
D. ₹18,000
उत्तर – C
22. एक फर्म का औसत लाभ ₹60,000 हैं। विनियोजित पूंजी पर आय की दर 12.5% प्रतिवर्ष हैं। फर्म में कुल विनियोजित पूंजी ₹4,00,000 हैं और अधिलाभ के 2 वर्षों के क्रय के आधार पर ख्याति होगा ?
A. ₹10,000
B. ₹15,000
C. ₹20,000
D. ₹41,000
उत्तर – C
23. एक फर्म की पूंजी ₹90,000 हैं।10% सामान्य लाभ का अनुमान हैं। यदि फर्म का वास्तविक लाभ ₹13,000 है तो अधिलाभ का 3 वर्षों के क्रय के आधार पर ख्याति का मूल्य क्या होगा
A. ₹14,000
B. ₹12,000
C. ₹4,000
D. ₹24,000
उत्तर – B
24. पिछले 5 वर्षों के औसत शुद्ध लाभ के 3 वर्षों के क्रय पर ख्याति का मूल्य निकाले। पिछले वर्षों के लाभ व हानि है ₹300 हानि, ₹2,000 लाभ ₹1500 लाभ, ₹3,000 लाभ और ₹3,800 लाभ हैं?
A. ₹4,000
B. ₹5,000
C. ₹6,000
D. ₹8,000
उत्तर – C
25. पिछले कुछ वर्षों में एक फर्म ने ₹3,00,000 का औसत लाभ प्राप्त किया। सामान्य प्रतिफल दर 15% हैं। व्यवसाय की संपत्तियां ₹17,00,000 तथा दायित्व ₹2,00,000 थी। औसत लाभ के पूंजीकरण से फर्म की Goodwill की गणना कीजिए
A. ₹5,00,000
B. ₹10,000
C ₹23,000
D. ₹ 23,000
उत्तर – A
26. एकाकी व्यापार में ख्याति का मूल्यांकन आवश्यक हैं-
A. व्यापार बेचने पर
B. दूसरे व्यक्ति को साझेदार बनाने पर
C. सम्पदा के निर्धारण पर
D. व्यापार बन्द करने पर
उत्तर – D
27. कौन से घटक ख्याति को प्रभावित करते हैं सिवाय-
A. व्यापार की प्रकृति
B. प्रबंध की कार्म क्षमता
C. प्रौद्योगिकी जानकारी
D. ग्राहकों की स्थिति
उत्तर – D
28. पूंजीकरण विधि से फर्म की ख्याति निकालें- यदि फर्म में लगाई गयी कुल पूंजी 80,000 प्रत्याय की दर 15% वर्ष का लाभ 1,20,000 ।
A. 8,20,000
B. 2,00,340
C. 7,20,001
D. 7,20,000
उत्तर – D
29. औसत लाभ के आधार के अन्तर्गत ख्याति को ज्ञात करें-
A. क्रय की गई वर्षों की संख्या × औसत लाभ
B. क्रय की गई वर्षों की संख्या × अधिलाभ
C. अधिलाभ ÷ प्रत्याशित प्रत्याय की प्रतिशत दर
D. None
उत्तर – A
30. अधिलाभ के अन्तर्गत ख्याति को ज्ञात करें-
A. कुल लाभ/वर्षों की संख्या
B. भारित लाभ/क्रय वर्षों की संख्या
C. औसत लाभ – सामान्य लाभ
D. None
उत्तर – B
31. व्यापार की प्रसिद्धि के मौद्रिक मूल्य को कहते हैं?
A. ख्याति
B. प्रोमोशन
C. कमीशन
D. प्रतिष्ठा
उत्तर – A
Goodwill Objective Question 2022
32. पूंजीकरण विधि के अंतर्गत ख्याति की गणना की जाती हैं-
A. औसत लाभ × क्रय की गई वर्षों की संख्या
B. अधिलाभ × क्रय की गई वर्षों की संख्या
C. अनुमानित भविष्य लाभों का कुल मूल्य
D. अधिलाभ ÷ अनुमानित आय की दर
उत्तर – D
33. ख्याति इस सम्भावना के अलावा और कुछ नहीं हैं कि पुराने ग्राहक पुराने स्थान को ही चुनते हैं। यह किसने कहा हैं-
A. एलटन
B. खान सार
D. पेगलर
D. बिहार बोर्ड
उत्तर – C
34. जब पुस्तकों में ख्याति खाता ना हो और ख्याति खाता खोला जाए तो खाते को डेबिड किया जाएगा-
A. साझेदार की पूंजी
B. ख्याति
C. संचय
D. कैश
उत्तर – B
35. तीन वर्षों के औसत लाभ के दुगुने पर ख्याति का मूल्य क्या होगा यदि 3 वर्षों के लाभ 4000 , 5000 तथा 6000 हो-
A. 2,000
B. 8,000
C. 10,000
D. 6,700
उत्तर – C
इसे भी जाने – लेखांकन चक्र क्या है?